लव जिहाद: धोखे से शादी के बाद इस्लाम कबूल करवाने के लिए बर्बरता, आरोपी गिरफ्तार

Regional

2011 में प्यार का जाल फेंका, 2015 में की शादी

पीड़िता के मुताबिक उसने वर्ष 2011 में बतौर इंटर्न इरशाद अली खान के अधीन ट्रेनिंग लेने पहुंची। तब इरशाद ने उसे अपना नाम गुड्डू चौधरी बताया था। आरोप है कि उसने लड़की के साथ प्यार की पींगे बढ़ाने लगा और खुद को हिंदू साबित करने के लिए मां शेरोवाली का टैटू भी बनवा लिया। दोनों के बीच चार साल तक प्यार का सिलसिला चला और 2015 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद लड़की जब कथित गुड्डी चौधरी के घर गई तो उसे कुछ दिनों बाद ही पता चल गया कि उसका पति गुड्डू चौधरी दरअसल इरशाद अली खान है जिसने उसके साथ धोखे से शादी की है। कुछ दिन बीतने पर पीड़िता को यह भी पता चला कि इरशाद पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। फिर वह डरी-सहमी रहने लगी तो इरशाद को थोड़ी भनक हो गई कि लगता है उसकी पत्नी को उसकी हकीकत का पता चल गया है। फिर उसने पत्नी को कलमा और नमाज पढ़ने को कहने लगा। आरोप है कि इंकार करने पर वह महिला को मारने-पीटने लगा।

धर्म परिवर्तन करवाने के लिए बर्बरता का आरोप

दिन बीतते गए और महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बढ़ने लगा। इरशाद अब उसके साथ बर्बरता करने लगा। फिर उसने महिला को मध्य प्रदेश के भोपाल ले गया और वहां मुस्लिम बहुल इलाके के एक मकान में शिफ्ट कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि इरशाद ने उसे एक कमरे में कैद कर दिया और उससे बाहरी दुनिया के सारे संपर्क काट दिए। इरशाद वहां भी महिला के साथ मारपीट करता करता रहा, फिर भी वह नहीं मानी तो उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया।

आरोप है कि इरशाद उसे यह वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता था कि वो इस्लाम अपना ले वरना वह यह वीडियो सार्वजनिक कर देगा। महिला का कहना है कि मर्जी से शादी करने के कारण घर वाले और मुहल्ले के लोग उससे पहले से ही घृणा कर रहे थे इसलिए उसके पास किसी से मदद मांगने का चारा ही नहीं बचा था।

इरशाद भी महिला की इस मजबूरी से वाकिफ था, इसलिए वह बेखौफ होकर अत्याचार कर रहा था। उसने महिला को यहां तक कहा कि अगर किसी तरह मामला पुलिस तक पहुंच भी गया तो वो तीन दिन में जेल से निकल आएगा और फिर उसका क्या हश्र करेगा, उसके बारे में वह सोच नहीं सकती है।

भोपाल में किया कैद, भागकर पहुंची मेरठ

एक कमरे में कैद घुट-घुटकर जिंदगी बिता रही पीड़िता को एक दिन वहां से निकलने का मौका मिल गया। वह भागकर उत्तर प्रदेश के मेरठ पहुंच गई। वहां वह एक पीजी में रहने लगी। उसने मेरठ पुलिस से भी संपर्क किया। बाद में महिला दिल्ली आई और ज्योति नगर थाने में इरशाद के कारनामों की पोल खोल दी। पुलिस वाले उसके बयान और शरीर पर चोट के निशान देखकर दंग रह गए। उसकी मेडिकल जांच करवाई जिसमें पता चला कि महिला के शरीर पर 28 जगह जख्म हैं और मारपीट से उसकी हड्डी भी टूट गई है। पीड़िता के दोनों पैर काफी सूजे हुए हैं जिससे लगता है कि उसके साथ काफी बर्बरता की गई है। पुलिस ने महिला की हालत देखकर उसके बयान के आधार पर 7 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया और अगले ही दिन 8 सितंबर को आरोपी इरशाद अली खान को गिरफ्तार कर लिया।

महिला को जान का डर

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी संजय जैन ने कहा कि हिंदू लड़की को शादी के बाद पता चला कि जिस लड़के से उसने शादी की वो पहले से ही शादीशुदा और तीन बच्चों की पिता है। साथ ही वह हिंदू नहीं, मुसलमान है। बाद में पीड़िता मेरठ में जाकर छिप गई। वहां भी उसने पुलिस से मदद मांगी।

पुलिस ने इरशाद के खिलाफ रेप, उत्पीड़न, मारपीट समेत कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को एक नारी निकेतन में रखकर उसे सुरक्षा दी गई है। वो मीडिया के सामने अपने डर का इजहार कर रही हैं। उनका कहना है कि उनकी जान को खतरा है। इरशाद बेल पर जेल से निकलते ही उनकी हत्या की कोशिश करेगा। उन्होंने अदालत से गुहार लगाई है कि इरशाद को बेल नहीं दी जाए वरना उनकी जान पर आफत आ जाएगी। ध्यान रहे कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भी लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। वहां सरफराज ने एक मुस्लिम युवक पर आरोप है कि उसने एक हिंदू नाबालिग लड़की को धोखे से फंसाया और उसका यौन शोषण किया।

-एजेंसी