पाक-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 14 से, उस्मान ख्वाजा होंगे पाकिस्तानियों के लिए कड़ी चुनौती

SPORTS

उस्मान ख्वाजा होंगे पाकिस्तानियों के लिए कड़ी चुनौती

पाकिस्तानी मूल के स्टार ऑस्ट्रेलियाई ओपनर पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। जब उस्मान बल्लेबाजी करने आते हैं तो ऐसा लगता है कि उनके पास दुनिया भर का टाइम है। वह अपना पूरा समय लेते हैं और गेंदबाजों को थका-थकाकर शतक बनाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पिछले पाकिस्तान टूर पर भी उस्मान ख्वाजा का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने रनों का अंबार लगाया था।

पाकिस्तान के गेंदबाजों को उन्होंने पाकिस्तान में ही जमकर धोया था। अब ऑस्ट्रेलिया में भी उस्मान एक बार फिर यह कारनामा दोहरा सकते हैं।

आपको बता दें कि 36 साल के उस्मान ख्वाजा का जन्म इस्लामाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम तारिक ख्वाजा है जबकि उनकी मां का नाम फोजिया तारिक है। जब वह महज 4 साल के थे तो उनका पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स शिफ्ट हो गया था। जब से वह ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहे हैं। 2011 में जब उस्मान ने ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया। तो वह पहले पाकिस्तान मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने, जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। उस्मान ख्वाजा आईपीएल और पीएसएल दोनों का हिस्सा रह चुके हैं।

-Compiled by up18 News