अमेरिकी सरकार ने अडानी को दी क्लीनचिट, हिंडनबर्ग के मंसूबों पर फिरा पानी

Business

अमेरिका से मिली क्लीनचिट

अमेरिकी सरकार की ओर से अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग के आरोपों को लेकर चल रही जांच पूरी हो गई है। इस जांच में गौतम अडानी को क्लीनचिट मिल गई है। अमेरिकी सरकार ने अडानी को क्लीनचिट देते हुए जांच में पास कर दिया है। जांच के बाद अमेरिकी सरकार ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट में गौतम अडानी पर लगाए गए फ्रॉड के आरोप निराधार हैं

वहीं हिंडनबर्ग की मंशा पर सवाल उठाया है। गौरतलब है कि अमेरिका चीन के प्रभाव को कम करने के लिए श्रीलंका में अडानी ग्रुप के साथ आया है। अडानी समूह कोलंबो में पोर्ट टर्मिनल विकसित कर रहा है, जिसे अमेरिकी सरकार का समर्थन मिला है। अमेरिकी सरकार अडानी के इस प्रोजेक्ट में 553 मिलियन डॉलर यानी करीब 4500 करोड़ रुपये लगाने जा रही है। अडानी को लोन देने से पहले अमेरिका पूरी जांच कर लेना चाहती है। इसी के तहत अमेरिकी सरकार ने अडानी के खिलाफ हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच की, जिसमें उसे क्लीनचिट दे दिया।

चीन को चुनौती देगा अडानी का ये प्रोजेक्ट

अडानी श्रीलंका में पोर्ट विकसित कर रहा है। अडानी को इस प्रोजेक्ट के लिए अमेरिकी सरकार ने मदद मिली है। माना जा रहा है कि अडानी के इस प्रोजेक्ट से दक्षिण एशियाई देश में चीन का प्रभाव कम होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए अडानी को अमेरिकी सरकार ने लोन मिलने जा रहा है। लोन देने से पहले अमेरिका ने हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच की और कहा कि हिंडनबर्ग के आरोप बेतुके है। जिस रिपोर्ट ने साल के शुरुआत में अडानी समूह को 100 करोड़ रुपये से अधिक का झटका दिया, अब उस हिंडनबर्ग की मंशा पर सवाल उठ रहा है।

रिपोर्ट के असर, शेयरों में तेजी

इस रिपोर्ट का सकारात्मक असर शेयरों पर दिखा। अडानी ग्रुप के शेयरों में जबदस्त तेजी देखने को मिली। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट, अडानी ग्रीन, अडानी टोटल के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। शेयरों में तेजी के कारण कंपनी के मार्केट कैप में इजाफा हुआ और यह 12 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। शेयरों में आई इस रफ्तार के चलते गौतम अडानी की निजी संपत्ति में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। गौतम अडानी की दौलत सिर्फ छह दिन में 46,663 करोड़ बढ़ी। अडानी को मिली राहत के बाद स शेयरों में रफ्तार जारी है। आज भी अडानी समूह के अधिकांश शेयर चढ़ गए हैं।

अडानी ने एक घंटे में कमाए 82 हजार करोड़

शेयर बाजार में तेजी चरम पर है। विधानसभा चुनाव के नतीजों से बाजार उत्साहित है। बाजार में तेजी का फायदा अडानी को भी मिल रहा है। अडानी ग्रुप के शेयर्स को शेयर बाजार में तेजी का फायदा मिल रहा है। मंगलवार को अडानी समूह की सभी 10 कंपनियों के शेयर रॉकेट बने हुए हैं। बाजार खुलने के एक घंटे के अंदर ग्रुप के मार्केट कैप में 82 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हो गई।

Compiled: up18 News