भंसाली के ग्लैमरस सिनेमा में होगी उर्वशी रौतेला की एंट्री? ‘Love & War’ को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी फैन-कास्टिंग की बहस

Entertainment

​मुंबई (अनिल बेदाग)। भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्मों की पहचान उनके भव्य सेट्स, रॉयल कॉस्ट्यूम्स, मनमोहक संगीत, गहरा रोमांस और दमदार महिला किरदारों से होती है। भंसाली के इसी खास और अनूठे सिनेमाई अंदाज के बीच सोशल मीडिया पर फैंस की एक दिलचस्प ‘फैन-कास्टिंग’ चर्चा का विषय बनी हुई है। नेटिजन्स और फैंस का मानना है कि भंसाली की आगामी भव्य और रेट्रो फिल्म ‘Love & War’ में आलिया भट्ट के साथ-साथ या उनके विकल्प के रूप में उर्वशी रौतेला भी एक बेहद आकर्षक और शानदार चेहरा साबित हो सकती हैं।

रेट्रो कैबरे और रॉयल लुक में उर्वशी के कायल हुए फैंस

फैंस के मुताबिक, उर्वशी रौतेला की ग्लैमरस और थिएट्रिकल स्क्रीन प्रेजेंस, हाई-फैशन इमेज तथा ड्रामेटिक रेड-कार्पेट स्टाइल भंसाली की विजुअल दुनिया के साथ पूरी तरह मेल खाती है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि भंसाली द्वारा पर्दे पर रची जाने वाली खूबसूरत रेट्रो कैबरे दुनिया की विजुअल लैंग्वेज उर्वशी के व्यक्तित्व पर बिल्कुल सटीक बैठती है।

पीरियड ड्रामा में देखना चाहते हैं लेयर्ड किरदार

इसी इंटरनेट ट्रेंड के बीच फैंस उर्वशी को भंसाली के भव्य पीरियड ड्रामा में किसी रहस्यमयी शाही कैबरे कलाकार या एक प्रभावशाली और सशक्त महिला किरदार के रूप में कल्पना कर रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि भंसाली के निर्देशन में ऐसा रोल उर्वशी के ग्लैमर के साथ-साथ उनके अभिनय के एक नए, संजीदा और ड्रामेटिक पहलू को दुनिया के सामने ला सकता है।

हालांकि, सिनेमा प्रेमियों को यह ध्यान देना होगा कि यह फिलहाल सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही फैंस की एक कल्पना (Fan-Casting) भर है। फिल्म ‘Love & War’ या भंसाली के किसी अन्य प्रोजेक्ट में उर्वशी रौतेला की कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि या घोषणा नहीं की गई है।