प्रमोशन या ‘डिजिटल ब्लास्ट’? ‘द नर्मदा स्टोरी’ के अनोखे कैंपेन ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Entertainment

मुंबई (अनिल बेदाग): बीते कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की एक खबर ने सनसनी मचा रखी थी। एक वायरल न्यूज स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया देर रात एक केस की जांच के दौरान रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए हैं। फेसबुक से लेकर एक्स (ट्विटर) तक केवल एक ही सवाल गूंज रहा था “पुरुषोत्तम भदौरिया कहाँ हैं?” लोगों ने इसे असली अपराध समझकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।

​सस्पेंस से उठा पर्दा: यह था मास्टर स्ट्रोक

लेकिन इस रहस्यमयी खबर के पीछे का असली सच अब सामने आ गया है। दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम आगामी फिल्म “द नर्मदा स्टोरी” के एक बेहद आक्रामक और रियलिस्टिक डिजिटल प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा था। फिल्म की टीम ने सस्पेंस और यथार्थवाद का ऐसा तड़का लगाया कि आम जनता से लेकर नेटिजन्स तक हैरान रह गए।

​फिल्म की खासियत और दमदार स्टारकास्ट

सत्य घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म अपराध, रहस्य और गहरे भावनात्मक संघर्ष की कहानी पेश करेगी। फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें रियल लाइफ IPS ऑफिसर सिमाला प्रसाद एक सशक्त भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, अंजलि पाटिल, अश्विनी कालसेकर और ज़रीना वहाब अपनी अदाकारी से कहानी को जीवंत करेंगे।

​रिलीज की तारीख

इस अनोखी रणनीति ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है। सस्पेंस और रोमांच से भरी “द नर्मदा स्टोरी” 12 जून 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है।