UPSC ने जारी की ESE 2023 की अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Career/Jobs

आवेदन 14 सितंबर से 4 अक्टूबर तक

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आयोग द्वारा यूपीएससी ईएसई 2023 प्रिलिम्स नोटिफिकेशन जारी किए जाने के साथ-साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। किसी मान्यता प्राप्त तकनीकी शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में बीई/बीटेक और 1 जनवरी 2023 को 21 से 30 वर्ष तक की आयु के आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी के अप्लीकेशन पोर्टल upsconline.nic.in पर एकमुश्त पंजीकरण (OTR) करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विसेस प्रिलिम्स 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर निर्धारित की है।

इन सेवाओं व पदों में भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इंजीनियरी सेवा परीक्षा के माध्यम से आमतौर पर भरे जाने वाले विभिन्न सेवाओं के ग्रुप ए और बी पदों के विवरण को यूपीएससी ईएसई 2023 प्रिलिम्स नोटिफिकेशन में जारी किया गया। पिछले वर्ष जिन सेवाओं/पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी, उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:-

केंद्रीय इंजीनियरी सेवा
केंद्रीय इंजीनियरी सेवा (सड़क) समूह क (सिविल इंजीनियरी पद)
भारतीय सर्वेक्षण विभाग समूह क सेवा
सीमा सड़क इंजीनियरी सेवा में सहायक कार्यपालक इंजीनियर (सिविल इंजीनियरी पद)
भारतीय रक्षा इंजीनियर सेवा
सैन्य इंजीनियरी सेवा (एमईएस) सर्वेयर संवर्ग में सहायक कार्यपालक इंजीनियर
केंद्र जल इंजीनियरी सेवा (समूह क) सेवा
भारतीय कौशल विकास सेवा

-एजेंसी