आगरा: बुजुर्ग महिला के साथ केंद्रीय मंत्री बघेल ने कैटवॉक कर जीता दर्शकों का दिल

Regional

आगरा। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बुजुर्ग महिला को खुश करने के लिए एक कार्यक्रम में उनके साथ कैटवाक किया। केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ कैटवाक करके बुजुर्ग महिला का चेहरा खिल गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग भी खुश हुए।

सदर क्षेत्र में डेस्टिनेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा होटल ग्रांड में रविवार रात को मिस्टर एंड मिस इंडिया यूनिक -2022 के सीजन टू का कार्यक्रम था। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। यहां प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवाक किया। इसी कार्यक्रम की प्रतिभागी वंशिका फौजदार के साथ उनकी बेटी पिहू और परनानी सुभद्रा कुमारी आई थीं।

पिहू और 80 वर्षीय सुभद्रा ने केंद्रीय राज्यमंत्री से रैंप पर उनके साथ उतरने की इच्छा जताई। प्रो. बघेल ने बच्ची और बुजुर्ग महिला की खुशी के लिए उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने उनके साथ रैंप पर कैटवाक किया। इस दौरान लोगों ने वीडियो बना लिया। सोमवार को यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री का कहना है कि बच्ची और बुजुर्ग महिला के चेहरे पर खुशी के भाव लाने के लिये रैंप पर कैटवाक वाक की थी।