इंडिया गठबंधन की रैली पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया तीखा पलटवार

Politics

इंडी गठबंधन की रैली पर बरसे अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि विपक्ष के लोग केजरीवाल और सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध नहीं कर रहे वो भ्रष्टाचारियों और सनातन विरोधियों को बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी भ्रष्टाचारी एक मंच पर आ गए हैं और बचाओ बचाओ कह रहे हैं।

सभी भ्रष्टाचारी एकजुट हुए

उधर विपक्ष की महारैली पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट आपको राहत नहीं दे रहा है, तो क्या इसका मतलब यह है कि कोर्ट आपके खिलाफ है? यह लोकतंत्र बचाना नहीं है। वे अपने-अपने भ्रष्टाचार बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए सभी भ्रष्टाचारी एक साथ आ रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही जांच के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

इससे पहले रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में राहुल गांधी, सुनीता केजरीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत कई नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब उनका (बीजेपी का) सपना 400 (सीटें) पार करने का है। अब समय आ गया है कि एक पार्टी और एक व्यक्ति की सरकार को जाना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम यहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं हैं, हम यहां लोकतंत्र की रक्षा के लिए हैं। भाजपा ने उन लोगों को धोया, जिन पर उन्होंने कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने उन्हें वॉशिंग मशीन में धोया और साफ कर दिया। भ्रष्टाचारियों से भरी पार्टी कैसे सरकार चला सकती है? भाजपा इस रैली को ठगों की रैली कह रही है।

-एजेंसी