किसानों की आय तो दोगुनी न हुई पर इंतज़ार दोगुना हो गया…अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

कहीं कट रहा धान और कहीं कटने को तैयार है… लेकिन भाजपा सरकार का हर वादा-दावा फ़रार है: अखिलेश यादव

Politics

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने किसानों की आय दोगुनी के दावे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई पर इंतजार दोगुना हो गया है।

दरअसल, बुधवार को केंद्र सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ने के लिए रबी की 6 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया है। कैबिनेट ने MSP में 2 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। सरकार का दावा है कि, इस MSP में वृद्धि से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक्स (ट्वीट) पर लिखा कि, ”कहीं कट रहा धान और कहीं कटने को तैयार है… लेकिन भाजपा सरकार का हर वादा-दावा फ़रार है… किसानों की आय तो दोगुनी न हुई पर दोगुना हुआ इंतज़ार है।”

Compiled: up18 News