मुंबई (अनिल बेदाग)। सिनेमा की दुनिया में कुछ सहयोग सिर्फ एक नई फिल्म की घोषणा नहीं होते, बल्कि वे दर्शकों की उम्मीदें और इंडस्ट्री का उत्साह दोनों बढ़ा देते हैं। ब्लॉकबस्टर शंभाला की शानदार सफलता के बाद अभिनेता आदी साई कुमार के अगले प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही चर्चा तेज थी। अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से जुड़कर उत्सुकता और बढ़ गई है, क्योंकि इसमें उनकी जोड़ी बनने जा रही है उभरती हुई अभिनेत्री काशिका कपूर के साथ।
नई पीढ़ी की वर्सेटाइल और भरोसेमंद कलाकार के तौर पर पहचान बना चुकी काशिका कपूर इस प्रोजेक्ट के जरिए आदी साई कुमार के साथ अपने करियर का एक अहम पड़ाव शुरू करने जा रही हैं। यह सिर्फ दो कलाकारों का साथ आना नहीं, बल्कि अनुभव और नई ऊर्जा का ऐसा मेल है, जिसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक पहले से उत्साहित नजर आ रहे हैं।
कम समय में दमदार अभिनय, भावनात्मक गहराई और स्क्रीन पर स्वाभाविक प्रभाव के दम पर काशिका कपूर ने साबित किया है कि वह महज एक ट्रेंड नहीं, बल्कि लंबी पारी खेलने वाली कलाकार हैं। वहीं, ‘शंभाला’ के बाद आदी साई कुमार की मजबूत स्टार वैल्यू और दर्शकों का भरोसा इस फिल्म को खास बनाता है।
इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, यह नई जोड़ी सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि आने वाले समय की एक बड़ी सिनेमाई हाइलाइट बन सकती है। कहानी, किरदार और स्टार पावर के इस संगम से दर्शकों को कुछ नया और यादगार देखने की उम्मीद है।
