मध्य प्रदेश के बालाघाट में 14-14 लाख की इनामी दो महिला नक्‍सली मुठभेड़ में ढेर

Regional

मुठभेड़ आज सुबह गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगलों में हुई। दोनों ओर से लगातार गोली बारी के बीच हॉक फ़ोर्स के जवानों ने बहादुरी के साथ लड़ते हुए दोनों महिला नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। उनकी तलाश के लिए जंगल में सर्च अभियान जारी है। घटना स्थल पर बालाघाट जोन केआईजी, एसपी समीर सौरभ और हॉक फोर्स के सीईओ मौजूद हैं।

दोनों पर था 14-14 लाख का इनाम

मारी गई महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मृतक नक्सली सुनीता भोरम देव एरिया कमांडर, टाडा दलम में रही थी। फिलहाल वह विस्तार दलम में काम कर रही थी। वहीं, सरिता खटिया मोचा गार्ड के रूप में काम करती थी। वह भी अभी विस्तार दलम में आ गई थी।

बालाघाट जिला दशकों से नक्सली समस्या से जूझ रहा है। पिछले साल बालाघाट पुलिस ने छह कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया था। दो दिन पहले लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हुई मीटिंग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए बालाघाट पुलिस की तारीफ की थी।

Compiled: up18 News