आगरा: झुग्गी झोपड़ियों में लहराया तिरंगा, वंचित समुदाय के लोगों ने बच्चों संग निकाली तिरंगा यात्रा

Press Release

आगरा:;आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को हर कोई अपने तरीके से मना रहा है। चहुंओर घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी घरों पर तिरंगा लहराया जा रहा है। ऐसे में वंचित समुदाय का व्यक्ति तिरंगे की पहुंच से दूर है।

झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को आजादी के मायने नहीं पता हैं। ऐसे में चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को आजादी के मायने बता रहे हैं। जिससे उनमें देशभक्ति के अंकुर फूट रहे हैं। आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर पंचकुइयां स्थित शिक्षा भवन के पास झुग्गी झोपड़ी के लोगों को आजादी के महत्व के बारे में बताया। उनको आजादी की संघर्ष गाथा से रूबरू कराया। बच्चों के साथ साथ महिला एवं पुरुषों ने भी दिलचस्पी दिखाई।

नरेश पारस ने उनको बताया कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने हर झोपड़ी पर तिरंगा फहराने की अपील की। उनके लिए तिरंगे झंडे की व्यवस्था की गई। साथ ही नरेश पारस की अगुवाई में शिक्षा भवन से पुलिस लाइन तक वंचित समुदाय के लोगों ने एक तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिस लाइन पहुंच कर एसएसपी कार्यालय पर बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर मनोहारी डांस किया।

बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। आने जाने वाले लोग रुक कर बच्चों के नृत्य करते हुए वीडियो और फोटो लेते दिखाई दिए।

इस दौरान झुग्गी झोपड़ियों के लोगों के अलावा नरेश पारस के साथ दीक्षा भारद्वाज, प्राची अग्रवाल, उमेश शर्मा, नितिन शुक्ला, हरि, दानिश, मुकीम, निर्जला, कामिनी, करीना आदि मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के बाद सभी ने अपनी अपनी झोपड़ियों पर तिरंगा फहराया।

-up18news