15 इंटरनेशनल अवॉर्ड्स जीतने वाली ‘एम 4 एम’ का ट्रेलर लॉन्च; कातिल ढूंढने वाले को मिलेगा ₹1 लाख का इनाम

Entertainment

मुंबई (अनिल बेदाग): सिनेमाई जगत में इन दिनों सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री फिल्मों का क्रेज सर चढ़कर बोल रहा है। इसी कड़ी में बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘एम 4 एम: मोटिव फॉर मर्डर’ का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य समारोह के दौरान लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर मनोज नंदवाना उपस्थित रहे।

​इंटरनेशनल लेवल पर मचा चुकी है धूम

रिलीज से पहले ही यह फिल्म दुनिया भर के विभिन्न फिल्म फेस्टिवल्स में 15 अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है। इस फिल्म के जरिए अमेरिकन अभिनेत्री जो शर्मा अपना पैन-इंडिया डेब्यू करने जा रही हैं। खास बात यह है कि जो शर्मा को इस फिल्म के लिए अब तक 5 ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ अवॉर्ड मिल चुके हैं, जो उनके शानदार अभिनय की गवाही देते हैं।

कातिल पहचानो और जीतो ₹1 लाख

फिल्म के प्रचार को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने एक अनोखी प्रतियोगिता की घोषणा की है। अभिनेत्री जो शर्मा ने बताया, “हम चाहते हैं कि दर्शक फिल्म की मिस्ट्री का हिस्सा बनें। जो भी फिल्म की मिस्ट्री को सही ढंग से सुलझाएगा, उसके लिए हमने ₹1 लाख का इनाम रखा है।” वहीं मनोज नंदवाना ने कहा कि आज का दर्शक कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा पसंद कर रहा है और ‘M4M’ में वो हर मसाला है जो दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखेगा।

​पेंटिंग्स से जुड़ा है हत्या का राज

निर्देशक मोहन वडलापटला द्वारा निर्देशित यह फिल्म हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी एक ऐसे सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है जो मशहूर पेंटिंग्स से प्रेरित होकर हत्याएं करता है। फिल्म में एसीपी कृष्णा और पत्रकार राधा की जांच के दौरान आने वाले ट्विस्ट दर्शकों को हैरान कर देंगे।

‘एम 4 एम: मोटिव फॉर मर्डर’ 8 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।