घने कोहरे के आगोश में समाया आगरा का ताजमहल, सेल्फी लेने के दौरान मायूस दिखे पर्यटक

स्थानीय समाचार

आगरा: मंगलवार को घना कोहरा था। पर्यटक ताजमहल को देखने के लिए पहुंचे थे। घने कोहरे की धुंध में ताजमहल पूरी तरह से समाया हुआ था। पर्यटकों ने जैसे ही ताज में प्रवेश किया, उन्हें कोहरा ही कोहरा नजर आया। ताजमहल दिखाई ही नहीं दिया। जैसे-जैसे पर्यटकों ने ताजमहल की ओर कदम से कदम बढ़ाये तो बहुत नजदीक जाकर धुंधला धुंधला ताजमहल उन्हें नजर आया। पर्यटकों ने कहा कि इस अंदाज में ताजमहल को देखना भी एक अनूठा अनुभव है।

ताजमहल हुआ गायब

ताजमहल पहुंचे पर्यटकों को ताजमहल नजर नहीं आया। घने कोहरे की आगोश में ताजमहल समाया हुआ था। ताजमहल के मुख्य गेट से जैसे ही पर्यटकों ने ताजमहल की ओर देखा और ताजमहल दिखाई नहीं दिया तो पर्यटकों ने उछल कर कहा ताजमहल तो गायब हो गया है। यह एक ने नहीं बल्कि काफी पर्यटकों के मुख से यही शब्द निकल रहे थे कि ताजमहल गायब हो गया है।

पर्यटकों की सेल्फी में कोहरा

ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक अपने इन पलों को यादगार बनाना चाहते थे। मोबाइल में कैद करना चाहते थे इसीलिए अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगे लेकिन मोबाइल की सेल्फी फ्रेम में ताजमहल तो दिखाई ही नहीं दिया बल्कि कोहरा ही कोहरा छाया रहा। इससे पर्यटक मायूस भी नजर आए।

यह भी एक अनूठा अनुभव

पर्यटकों ने कहा कि गलन भरी सर्दी में घने कोहरे के बीच ताजमहल भले ही उन्हें दूर से नज़र नहीं आया लेकिन यह भी उनके लिए एक अनूठा अनुभव है। इस तरह के मौसम में ताज का दीदार करके वह उत्साहित हैं। भले ही उनके सेल्फी प्रेम में ताजमहल दिखाई नहीं दिया लेकिन अन्य माध्यमों से इन पलों को यादगार बनाया है।