आगरा: तीर्थ राज बटेश्वर में मंदिर श्रंखला के यमुना नदी किनारे घाट पर जगमगाये हज़ारों दिए

Religion/ Spirituality/ Culture

आगरा जनपद के ब्लॉक बाह क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थ धाम बटेश्वर में रविवार को दीपों के त्योहार पंचोत्सव पर दीप दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों दीपकों से यमुना के घाट मन्दिर श्रंखला झिलमिला उठी। पूरा क्षेत्र प्रकाश मय हो गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि भी लोगों द्वारा दी गई।

पांच दिवसीय दीपों का त्योहार पंचोत्सव शुरू होते ही त्योहार की खुशियां चारों तरफ देखने को मिल रही हैं। रविवार को उत्तर भारत के प्रसिद्ध प्राचीन तीर्थ धाम बटेश्वर में तीर्थ स्थल बटेश्वर ट्रस्ट द्वारा विशाल भव्य दीप दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यमुना नदी किनारे बने भगवान भोले की 101 मंदिरों की श्रंखला के यमुना के घाटों पर हजारों दीपक सजाए गए। रविवार की देर शाम को दीपदान कार्यक्रम सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने यमुना के घाटों पर सजाए गए दीपों को जोत जलाई।

यमुना के घाट और मंदिर श्रंखला हजारों दीपों के जलने से झिलमिला उठी यमुना के घाटों पर जलते दीपकों से मंदिर श्रंखला के जगमगाने के साथ नदी के पानी पर प्रकाश मय अपना प्रतिबिंदु अलग छोड़ती हुई नजर आ रही थी। यमुना के घाटों पर जगमगाते हुए दीपों से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को लोगों यादकर द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

दीपदान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दीवाली दीपों का त्यौहार है और प्राचीन तीर्थ बटेश्वर में दीपोत्सव दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ऐसे कार्यक्रमों में सब को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। बटेश्वर में प्राचीन मेला लगता चला रहा है। वह इस बार भी लगाया जाएगा। दीपों का कार्यक्रम भी आगे जारी रहेगा क्योंकि दीपक हमें प्रेरणा देते हैं और हमारे जीवन में प्रकाश भरते हैं। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।