जिन्हें कुश्ती लड़नी है वो कुश्ती लड़ें, जिन्हें राजनीति करनी है वो राजनीति करें: संजय सिंह

SPORTS

भारतीय कुश्ती महासंघ को 12 साल बाद नया अध्यक्ष मिल गया है। चंदौली के रहने वाले संजय सिंह बबलू फेडरेशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ चैंपियन अनिता सिंह श्योराण को हराया। संजय सिंह को 47 में से 40 वोट मिले हैं वही अनिता को सात वोट मिले हैं। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने पहलवानों से विवाद के दौरान उनका खुलकर समर्थन किया था।

Compiled: up18 News