इस बार 30 जून से शुरू होगी श्री अमरनाथ यात्रा

Religion/ Spirituality/ Culture

श्रीनगर। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अध्यक्षता में हुई। इस बार श्री अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी।

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक रविवार को केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। इसमें फैसला लिया गया है कि इस बार श्री अमरनाथ की यात्रा 30 जून से शुरू होगी और रक्षा बंधन के दिन परंपरा के अनुसार समाप्त होगी। इस वर्ष करीब 43 दिन तक भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा के दौरान कोविड नियमों का सख्ती के साथ पालन किया जाएगा।

अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म की सबसे कठिन यात्राओं में से एक है। इसका सफर काफी मुश्किल होता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराए जाते हैं। हेल्थ की भी जांच होती है क्योंकि यहां पहुंचने के लिए दुर्गम पहाड़ों से गुजरना पड़ता है। कहा जाता है कि बाबा बर्फानी का दर्शन करना भाग्य की बात होती है।

-एजेंसी