भगवान बुद्ध के जन्म-मत्यु, ज्ञान प्राप्त करने और धम्म से जुड़े हुए हैं ये चार प्रमुख स्‍थान…

Religion/ Spirituality/ Culture

1. लुंबिनी

लुंबिनी वो जगह है जहां गौतम बुद्ध पैदा हुए थे। नेपाल के लुंबिनी में रुपन्देही जिला अंतर्गत एक बौद्ध तीर्थ स्थल है। यह वह स्थान है, जहां बौद्ध परंपरा को आप देख सकते हैं। यहां रानी महामायादेवी ने लगभग 566 ईसा पूर्व में सिद्धार्थ गौतम को जन्म दिया था। अगर आप गौतम बुद्ध के बारे में शुरुआत से जानना चाहते हैं तो आपको यहां जरूर जानना चाहिए।

2. बोधगया

बोधगया बिहार का एक गांव है। यह गांव सबसे महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है क्योंकि यहीं पर बुद्ध पूर्णिमा के दिन गौतम बुद्ध को ज्ञान मिला था। यहां एक बोधि वृक्ष है। माना जाता है कि इस पीपल के पेड़ के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। यहां एक महापाषाण यानी पत्थर भी है जो कि बुद्ध के समय से यहां है।

3. सारनाथ

सारनाथ बनारस से 10 किलोमीटर दूर है। यहां गौतम बुद्ध ने पहली बार धम्म का ज्ञान दिया था। यहां से आप मान सकते हैं कि बौद्ध धर्म अस्तित्व में आया है। यहां लोग मूलगंध कुटी विहार मंदिर भी जाते हैं। सारनाथ मंदिर के अंदर आप जापानी कलाकारी भी देख सकते हैं।

4. कुशीनगर

बौद्ध कालक्रम के अनुसार जब बुद्ध की मृत्यु कुशीनगर शहर के पास हुई तो वे पुनर्जन्म के चक्र से मुक्त हो गए और निर्वाण प्राप्त किया। यानी कि उन्हें कर्म और पुनर्जन्म से पूर्ण मुक्ति मिल गई। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में स्थित महापरिनिर्वाण विहार पर एक माह का मेला लगता है। यहां भगवान बुद्ध की लेटी हुई (भू-स्पर्श मुद्रा) 6.1 मीटर लंबी मूर्ति है। जो लाल बलुई मिट्टी की बनी है। यह विहार उसी स्थान पर बनाया गया है, जहां से यह मूर्ति निकाली गयी थी। विहार के पूर्व हिस्से में एक स्तूप है। यहां पर भगवान बुद्ध का अंतिम संस्कार किया गया था। यह मूर्ति भी अजंता में बनी भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण मूर्ति की प्रतिकृति है। कुल मिलाकर भगवान बुद्ध को जानने के लिए उनके जन्म से लेकर मरण तक से जुड़ी इन जगहों पर आप जा सकते हैं।

Compiled: up18 News