भाजपा की आत्मा नेता में नहीं कार्यकर्ताओं में वास करती है: स्वतंत्रदेव सिंह

Politics

डबल इंजन की सरकार में लिखा जा रहा विकास का नया अध्याय- ब्रजेश पाठक

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का हुआ भव्य शुभारंभ

आगरा: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने किया। वर्ग के शुभारंभ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वर्ग स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन कि या। इस प्रदर्शनी में युवा मोर्चा द्वारा किये गये प्रमुख कार्यों को चित्रों को माध्यम से दर्शाया गया है। इस दौरान उद्घाटन सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्षा प्रांशु दत्त द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन, देवेंद्र भाई पटेल और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम मौजूद रहे। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों का सत्कार किया।

स्वतंत्रदेव सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति को जयश्री प्राप्त है। जनसंघ से लेकर अभी तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्राप्त होता रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से ऊर्जावान कार्यकर्ता तैयार करते हैं। यह भाजपा की अनूठी कार्यशैली का ही प्रतिफल है कि पूरे देश में आज भाजपा की गूंज है। यह भाजपा में ही संभव है कि आज यहां सामने बैठे कार्यकर्ताओं में से कोई कल का राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकता है। विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भाजपा है। कार्यपद्धति हमारे संगठन की आत्मा है। युवावस्था से ही पार्टी का निर्णय सिद्धांत समझने का प्रयास करेंगे और निश्चित ही संगठन में उच्च स्थान प्राप्त करेंगे। भाजपा की आत्मा नेता में नहीं कार्यकर्ता में वास करती हैं।

प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज यूपी से लेकर पूरे देश भर में योगी और मोदी के नेतृत्व में देश विकास की रोह पर अग्रसर है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से डबल इंजन की सरकार ने देश में विकास की धारा प्रवाहित की है। देश में भाजपा की सरकार ने नये आईआईएम और आईईटी संस्थानों की स्थापना की है। मात्र भाषा में मेडिकल की पढ़ाई के सपने को साकार किया है। एजूकेशन के लिए युवाओं को बड़ी संख्या में ऋण मुहैया कराया जा रहा है। जिसके लिए सरकार ने करोड़ों रूपये का बजट आवंटित किया है।

तृतीय सत्र भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंधाशू त्रिवेदी ने संबोधित किया। उन्होंने भाजयुमो को कार्यकर्ताओं को पार्टी की राीति नीति का पाठ पढ़ाया। साथ ही उनको देश में डबल इंजन की सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

वहीं चौथे सत्र में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए उन्हें संगठन कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया।

ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत जी ने कहा आगरा अपनी मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है इसी को देखते हुए प्रशिक्षण वर्ग में समस्त उत्तर प्रदेश से आए हुए युवाओं ने आगरा की व्यवस्थाओं को सराहा सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता हर्षित नजर नजर आए नजर आए और युवा मोर्चा ने अपना अनुशासन का परिचय पूरे उत्तर प्रदेश को दिया ।

-up18news