आगरा: छीपीटोला चौराहा से औलिया रोड़ तिराहा तक का मार्ग का नाम समाजसेवी राजकुमार जैन ‘राजू’ मार्ग हुआ

Press Release

आगरा। छीपीटोला चौराहे से औलिया रोड होते हुए तिराहा तक का मार्ग अब दिवगंत समाजसेवी राजकुमार जैन ‘राजू’ के नाम से जाना जाएगा। आगरा नगर निगम की ओर से इस मार्ग का नाम राजकुमार जैन राजू रखा गया है। इस मार्ग की पट्टिका का अनावरण आज महापौर नवीन जैन द्वारा किया गया। जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार जैन के नाम पर मार्ग का नाम रखे जाने से परिजन भी खुश नजर आए। परिजनों के साथ-साथ जैन समाज ने इसके लिए महापौर नवीन जैन का आभार जताया है।

राजकुमार जैन राजू जैन समाज के प्रमुख लोगों में से एक थे। शहर के वरिष्ठ समाजसेवियों में उनका नाम प्रमुख था लेकिन एक वर्ष पूर्व उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ी और उनकी मृत्यु हो गई। जैन समाज में प्रमुख समाजसेवी की भूमिका निभाने वाले राजकुमार जैन को याद रखा जाए इसके लिए क्षेत्रीय पार्षद सपना जैन द्वारा नगर निगम की कार्यकारिणी में प्रस्ताव लगाया था जो सर्व सम्मति से पारित हुआ था। आज उसी मार्ग की पट्टिका का अनावरण किया गया। अब से यह मार्ग राजकुमार जैन राजू मार्ग नाम से जाना जाएगा।

महापौर नवीन जैन ने का कहना था कि स्व. राजकुमार जैन उनकी बेहद करीबी रहे थे। जैन समाज हो या फिर अन्य समाज, वे हमेशा जरूरतमंद की मदद के लिए खड़े रहते थे। उनके अचानक से हमारे बीच से चले जाना समाज के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है जिसे कोई भी पूरा नहीं कर सकता है। लेकिन उन्हें और उनके समाजसेवी कार्यों को लोग सदा याद रखें, इसके लिए क्षेत्रीय पार्षद सपना जैन की ओर से एक प्रयास किया गया था जिसे आज धरातल पर उतार दिया गया है।

क्षेत्रीय पार्षद पति प्रवीन जैन ने बताया कि आज राजकुमार जैन राजू मार्ग शिला पट्टिका का अनावरण महापौर नवीन जैन द्वारा किया गया है। जिससे जैन समाज के लोग काफी उत्साहित हैं और सभी महापौर नवीन जैन का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

इस मौके पर उमेश चंद्र जैन, अशोक जैन (गोदाम), राकेश जैन (पर्दे वाले) अभिषेक आनंद, निहाल जैन, मुकेश जैन, गोल्डी जैन, अजय जैन, पार्षद सपना जैन, गौरव जैन, प्रवीन जैन, मनोज जैन, सुनील जैन, रवि अरोरा, अनंत जैन आदि मौजूद रहे।