कर्नाटक के राज्यपाल ने किया ताजमहल का दीदार

स्थानीय समाचार

आगरा: कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत आज आगरा में थे। वह रोटरी क्लब के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आगरा आए थे। कार्यक्रम से पहले दोपहर के वक्त उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन की सुरक्षा के बीच ही कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने ताजमहल का भ्रमण किया।

ताजमहल का दीदार करने के दौरान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने ताजमहल और उसकी वास्तुकला के इतिहास की भी जानकारी ली, साथ ही ताजमहल को अद्भुत और बेमिसाल बताया। इस पल को यादगार बनाने के लिए ताज भ्रमण के दौरान पलों को उन्होंने अपने मोबाइल में कैद करवाया।

वीआईपी विजिट के आए कार्यक्रम के अनुसार कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत रोटरी क्लब के वार्षिक समारोह में लगभग 3:30 बजे होटल ताज पहुंचे। लगभग 1 घंटे यहां रुकने के बाद फिर दिल्ली के लिए बाय रोड रवाना हो गए।