नहीं बढ़ रही सीमा पर चीनी सैनिकों की तैनाती, अधिकांश जगह पर हमारा नियंत्रण: सीडीएस चौहान

Exclusive

अनिल चौहान ने देश के सामने आने वाली चुनौतियों पर कहा कि यूरोप में युद्ध, हमारी उत्तरी सीमाओं पर पीएलए की निरंतर तैनाती और हमारे निकट पड़ोस में राजनीतिक एवं आर्थिक उथल-पुथल ये सभी भारतीय सेना के लिए एक अलग तरह की चुनौती सामने खड़ी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा आगे कि सशस्त्र बल नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चौहान ने कहा कि सेना की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए हम अपने देश ही नहीं, बल्कि पड़ोस में भी शांति और स्थिरता बनाए रखने  के लिए सक्रिय रहें।

चौहान ने आगे कहा कि हम आज सेना में एक नई क्रांति देख रहे हैं, जो ज्यादातर टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित है। उन्होंने भारत की सशस्त्र सेनाओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना भी एक बड़े परिवर्तन की राह पर हैं। संयुक्तता, एकीकरण और रंगमंचीय कमानों का निर्माण विचाराधीन है। सीडीएस ने कहा कि हम ऐसे समय में रह रहे हैं जब वैश्विक सुरक्षा की स्थिति सबसे अच्छी नहीं है और अंतर्राष्ट्रीय भू-राजनीतिक व्यवस्था प्रवाह की स्थिति में है।

उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा का आंतकवादियों से कोई लेना देना नहीं है। वह मुख्य रूप से दो जातियों के बीच की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यह कानून और व्यवस्था की तरह की स्थिति है। हम राज्य सरकार की मदद कर रहे हैं। जनरल ने कहा कि हमने बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई है। हालांकि, मणिपुर में चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं और इसमें कुछ समय लगेगा। चौहान ने कहा कि उम्मीद है, दोनों पक्षों के लोग शांत हो जाएंगे।

महाराष्ट्र के पुणे में नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की पासिंग आउट परेड चल रही है। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान भी शिरकत हुए। उन्होंने मंगलवार को एनडीए के 144वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा करते हुए महिलाओं की तारीफ की।

सीडीएस जनरल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं आपको बधाई देता हूं। साथ ही उन्होंने महिला कैडेटों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने एनडीए को समान स्तर पर ला दिया है, जहां पहले सिर्फ पुरुष होते थे, वहीं अब महिलाएं भी इसका हिस्सा है। सीडीएस ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि महिलाओं ने अपने पुरुष भाइयों के समान जिम्मेदारियों को उठाने का संकल्प लिया है।

Compiled: up18 News