आगरा: बटेश्वर के यमुना नदी में स्नान करते समय किशोर की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Crime

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थ धाम बटेश्वर में अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना करने आया किशोर यमुना नदी में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला, किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार पीयूष पुत्र संतोष शर्मा उम्र करीब 15 वर्ष निवासी जलेसर एटा बुधवार को अपने पिता संतोष शर्मा एवं मां रीता देवी सहित परिजनों के साथ अपनी रिश्तेदारी खजुआपुरा बाह में शादी समारोह कार्यक्रम में भात देने के लिए जा रहा था। तभी बताया गया है कि किशोर और परिजनों ने रिश्तेदारी में पहुंचने से पहले रास्ते में पड़ने वाले तीर्थ धाम बटेश्वर में भगवान भोले के दर्शन पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे।

जहां दोपहर बाद माता पिता परिजन पूजा अर्चना करने लगे वही किशोर पीयूष बटेश्वर के महादेव घाट पर यमुना नदी में स्नान करने लगा। स्नान करते समय अचानक किशोर गहरे पानी में डूब गया। किशोर के यमुना नदी में डूबने से माता-पिता परिजनों सहित अन्य श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।

मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने यमुना नदी में छलांग लगाकर किशोर को खोजने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। वहीं किशोर के डूबने से माता-पिता सुध बुध होकर बेहोश हो गए।

अन्य ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी ली और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर को यमुना नदी में खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने यमुना नदी से किशोर को मृत अवस्था में बाहर निकाला। जिससे किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।