आगरा: मैरिज होम में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Crime

आगरा: शनिवार को विजय नगर कॉलोनी स्थित नवरंग मैरिज होम में उस समय हड़कंप मच गया जब मैरिज होम के प्रथम तल पर बने कमरे में एक प्लंबर का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी तो वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया वहीं इस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

नगला सोला भोला निवासी 45 वर्षीय राजेश पत्नी कविता से काम से जाने की कहकर शुक्रवार रात 10:00 बजे घर से निकला था। रात में घर नहीं आने पर पत्नी ने उसकी तलाश की। मगर, उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह 9:00 बजे नवरंग मैरिज होम जंगले से फंदे से राजेश का शव लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कानूनी कार्रवाई कर शव को फांसी के फंदे से उतार लिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मैरिज होम पहुंच गए। मृतक के परिजनों का कहना था कि वह रात से निकले थे लेकिन घर नहीं लौटे उनके साथ किया हुआ उन्हें खुद नहीं मालूम।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई कारण नहीं बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई को और आगे बढ़ाया जा सकेगा।