हिमाचल में बोले सीएम योगी, कांग्रेस के रहते राममंदिर का निर्माण संभव नहीं था

Regional

500 साल के गुलामी के प्रतीक को समाप्‍त किया

योगी ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव में कई नए संयोग बन रहे हैं। भारतीय मूल का नागरिक आज ब्रिटेन को विकास की राह दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 500 साल के गुलामी के प्रतीक को समाप्त कर अयोध्या में भव्य राममंदिर का मार्ग प्रशस्त किया है। देश के हर नागरिक को इस पर अनुभूति होनी चाहिए। काशी विश्वनाथ व महाकाल का जीर्णोद्वार हुआ है।

डबल इंजन की सरकार में बुलेट ट्रेन की गति से हो रहा विकास

योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हिमाचल में बुलेट ट्रेन की गति से विकास हुआ है। पीएम मोदी ने हिमाचल को अपना घर समझ विकास कार्य को आगे बढ़ाया है। विकास की यात्रा किसी भी सूरत में थमनी नहीं चाहिए। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल ने विकास की नई गाथा लिखी है।

हिमाचल देश का मुकुट

योगी ने कहा कि वह अयोध्या की धरती से देवभूमि के रूप में विख्यात देश के मुकुट हिमाचल में आए हैं। यहां के लोगों में सज्जनता, शौर्य व पराक्रम देखने को मिलता है। युवाओं में पहाड़ जैसी दृढ़ता व पानी जैसी संवेदना है। दोनों के मिश्रण से यहां के जवान देश की रक्षा करते हैं। वन रैंक, वन पेंशन देकर मोदी सरकार ने सैनिकों का हौसला बढ़ाने का काम किया है।

भाजपा को नेतृत्व प्रदान कर रहा पहाड़ी प्रदेश

शौर्य व समृद्धि के पथ पर अग्रसर यह पहाड़ी प्रदेश आज भाजपा को नेतृत्व प्रदान कर रहा है। देवभूमि की जनता ने अच्छी अच्छी विभूतियां देश को दी हैं।

उत्तर प्रदेश में माफिया का हो चुका है राम नाम सत्‍य

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले माफिया का राज्य था। जनता त्रस्त थी। भाजपा की सरकार ने माफिया को जड़ से उखाड़ उनका राम नाम सत कर दिया है। भूले से अगर गलती की तो हिमाचल में भी कांग्रेस रूपी माफिया आ जाएगा।

Compiled: up18 News