आगरा: सैंडिल नहीं लाया दूल्हा, बिना विदा कराए लौटी बारात

स्थानीय समाचार

आगरा। शुक्रवार रात को आगरा के पास सैंया क्षेत्र के गांव में बरात आई थी और सैंडिल ने लाने पर दुल्हन ने साथ जाने से किया इन्कार। मौके पर पहुंच पुलिस ने भी समझाया लेकिन नहीं बनी बात। सैंया क्षेत्र के गांव जोधपुर में सम्मेलन में विवाह होने के बाद दुल्हन की गांव से विदाई होनी थी। दूल्हा बरात लेकर गांव पहुंच गया। मगर, वह दुल्हन के लिए सैंडिल लेकर नहीं पहुंचा। इस बात पर दुल्हन नाराज हो गई। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी दूल्हे को बिना दुल्हन लौटना पड़ा।

राजस्थान मनियां निवासी दूल्हा कान्हा उर्फ केदार सिंह का विवाह सम्मेलन के दौरान खेरागढ़ क्षेत्र के गांव नगला सोन निवासी दुल्हन के साथ के सम्पन्न हुआ। विदाई की रस्म सोन के नगला से होनी थी। शुक्रवार रात में बरात गांव पहुंच गई, लेकिन दुल्हन के लिये सैंडिल न लाना दूल्हे को भारी पड़ गया। सैंडिल न लाने पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

दूल्हे ने बुला ली पुलिस

दूल्हा पक्ष के लोगों ने 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया, लेकिन दुल्हन ने साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि बराती शराब पीकर दुल्हन के गांव पहुंचे थे, वहीं कुछ लोग दूल्हे को मिर्गी आने की बात भी कह रहे है। देर रात तक चले हंगामे के बाद आखिर दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गया। आसपास के गांवों में भी इस मामले की चर्चा चल रही है।

-एजेंसी