नए साल के पहले ही महीने में 11 मैच खेलने हैं टीम इंडिया को

SPORTS

श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में तीन मैच की टी20 सीरीज के बाद भारत को इसी टीम के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है। इसके अलावा श्रीलंका के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगा। दोनों ही टीमें भरता का दौरा करेंगी.

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 3 जनवरी से शुरू होगी। इस सीरीज का पहला टी20 मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आखिरी वनडे मुक़ाबला 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज श्रीलंका सीरीज के तीन दिन बाद शुरू होगा। 18 जनवरी को भारत न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों देश तीन मैच की टी20 सीरीज भी खेलेंगे। इसका पहला मुक़ाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

भारत बनाम श्रीलंका टी20 शेड्यूल-

पहला टी20 – 3 जनवरी 2023 (मंगलवार) – मुंबई – शाम 7 बजे से
दूसरा टी20 – 5 जनवरी 2023 (गुरुवार) – पुणे – शाम 7 बजे से
तीसरा टी20 – 7 जनवीर 2023 (शनिवार) – राजकोट – शाम 7 बजे से

भारत बनाम श्रीलंका वनडे शेड्यूल-

पहला वनडे – 10 जनवरी 2023 (मंगलवार) – गुवाहाटी – दोपहर 2 बजे से
दूसरा वनडे – 12 जनवरी 2023 (गुरुवार) – कोलकाता – दोपहर 2 बजे से
तीसरा वनडे – 15 जनवरी 2023 (रविवार) – तिरुवनंतपुरम – दोपहर 2 बजे से

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे शेड्यूल-

पहला वनडे – 18 जनवरी 2023 (बुधवार) – हैदराबाद – दोपहर 2 बजे से
दूसरा वनडे – 21 जनवरी 2023 (शनिवार) – रायपुर – दोपहर 2 बजे से
तीसरा वनडे – 24 जनवरी 2023 (मंगलवार) – इंदौर – दोपहर 2 बजे से

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 शेड्यूल-

पहला टी20 – 27 जनवरी 2023 (शुक्रवार) – रांची – शाम 7 बजे से
दूसरा टी20 – 29 जनवरी 2023 (रविवार) – लखनऊ – शाम 7 बजे से
तीसरा टी20 – 1 फरवरी 2023 (बुधवार) – अहमदाबाद – शाम 7 बजे से

Compiled: up18 News