आगरा: कोरोना से सबक लेते हुए 10 हज़ार पेड़ लगाएगा मोदी-योगी राष्ट्र निर्माण मंच: श्याम सलोने वशिष्ठ

Press Release

आगरा: पेड़ लगाना प्रकृति के साथ मानवता की सेवा भी है, पेड़ और हरियाली बढ़ेंगे तभी इंसान बच पायेगा। कोरोना महामारी ने सबक दिया है कि प्रकृति से खिलवाड़ का नतीजा जनहानि है, मोदी योगी राष्ट्र निर्माण मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्याम सलोने वशिष्ठ ने राजपुर चुंगी में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पेड़ प्रकृति का ऐसा उपहार हैं, जो सबको जीवन देते हैं।

मोदी योगी रास्ट्र निर्माण मंच के संस्थापक अध्यक्ष ने गंगा दशहरा के दिन को सेवा संकल्प दिवस रूप में मनाते हुए दस हज़ार पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्याम सलोने वशिष्ठ ने सभी स्वयं सेवकों से पेड़ लगाने का आह्वान किया। मोदी योगी रास्ट्र निर्माण मंच सामाजिक कार्यो में अपनी भूमिका बहुत ही प्रभावी रूप से निभा रहा है। इसी कड़ी में आज वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई।

जिलाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी मानसून जुलाई माह में मोदी योगी रास्ट्र निर्माण मंच ने 10 हज़ार पेड़ लगाने का निर्णय लिया है जिससे हरियाली बढ़ेगी और प्रकृति का संरक्षण होगा।

महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र घिल्डियाल ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन के संकट ने बताया कि पेड़ लगाने कितने जरूरी है, इसके लिए मंच ने आगे आकर अच्छी मिसाल पेश की है। इस मौके पर जिला महामंत्री क्षत्रपाल सिंह ने कहा कि ग्रीन आगरा की तर्ज पर हमारी ताजनगरी आगरा जिसको पहले अग्र वन कहा जाता था वो सम्पूर्ण क्षेत्र हरियालीयुक्‍त हो, इसके लिए प्रयास किये जाएंगे।

इस मौक़े पर मोदी योगी रास्ट्र निर्माण मंच के संजय गुलाटी , गुलशन कोहली, आकाश शुक्ला, महेश कुशवाह, संकल्प शर्मा, नागेंद्र देव उपाध्याय आदि मौजूद थे।