आगरा में ‘सीएम ग्रिड’ योजना की सुस्त रफ्तार पर डीएम का प्रहार: ठेकेदारों को चेतावनी, बोले- समय पर काम नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

आगरा। मुख्यमंत्री ग्रिड (सीएम ग्रिड) योजना के तहत शहर को ‘मॉडल सड़कों’ से जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना की धीमी चाल पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक के दौरान परियोजनाओं की सुस्त प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं और ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी […]

Continue Reading

आगरा में नगर निगम के खिलाफ अनोखा विरोध: बदहाल सुविधाओं से तंग आकर वार्ड-47 के निवासियों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर

आगरा। आगरा नगर निगम के वार्ड-47 (सेक्टर-6) में विकास कार्यों के दावों की पोल खुल गई है। लंबे समय से बदहाल सड़क, सीवर, जल निकासी और सफाई व्यवस्था से उपजी जन-नाराजगी मंगलवार को सड़क पर उतर आई। समस्याओं से त्रस्त निवासियों ने अपने घरों के बाहर “यह मकान बिकाऊ है” के पोस्टर चस्पा कर प्रशासन […]

Continue Reading

आगरा के एत्मादपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना: 30 जून को सीएम योगी और लोकसभा अध्यक्ष के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट

आगरा। आगरा जिले के एत्मादपुर में 30 जून को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना और एक विशाल जनसभा का आयोजन प्रस्तावित है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सम्मिलित होने की प्रबल संभावना है। वीवीआईपी मेहमानों के संभावित आगमन के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन पूरी […]

Continue Reading

आगरा: अवैध खनन के आरोपों से व्यापारी नेता नितेश अग्रवाल को मिली बड़ी राहत, जांच में क्लीन चिट

आगरा: आगरा के विजय नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन को लेकर उपजे ‘अवैध खनन’ के विवाद का पटाक्षेप हो गया है। आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) और खनन विभाग की संयुक्त जांच रिपोर्ट में सर्राफा व्यापारी एवं व्यापारी नेता नितेश अग्रवाल पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। निष्पक्ष जांच के बाद न केवल […]

Continue Reading

आगरा: रामलीला मैदान में झुग्गी-झोपड़ी के खिलाफ प्रशासन सख्त, 11 जून तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी; न हटने पर चलेगा बुलडोजर

​आगरा। थाना रकाबगंज क्षेत्र में आगरा किले के सामने स्थित रामलीला मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मुनादी कराई और झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों को सख्त चेतावनी दी कि वे 11 जून तक स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। […]

Continue Reading

शिल्पग्राम बंदी पर हंगामा: रोजी-रोटी बचाने के लिए आगरा जिला मुख्यालय पहुंचे टूरिस्ट गाइड, प्रशासन से मांगी मदद

आगरा: शहर के पर्यटन उद्योग से जुड़े गाइडों पर अचानक रोजी-रोटी का संकट मंडराने लगा है। शिल्पग्राम परिसर में प्रस्तावित ‘यूनिटी मॉल’ के निर्माण कार्य के चलते इसे बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया है। इस अचानक लिए गए फैसले से शिल्पग्राम पार्किंग स्थित ‘टूरिस्ट गाइड फेसिलिटेशन सेंटर’ का काम पूरी तरह […]

Continue Reading

आगरा में ‘पानी’ पर हाहाकार: छीपीटोला में महिलाओं का सड़क पर प्रदर्शन, खाली बाल्टियाँ लेकर प्रशासन को घेरा

आगरा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच ताजनगरी में पेयजल का संकट अब जन-आक्रोश का रूप लेता जा रहा है। बुधवार को छीपीटोला चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पानी की आपूर्ति न होने से परेशान महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। खाली बाल्टियाँ और बर्तन लेकर पहुँची महिलाओं […]

Continue Reading

आगरा किला के सामने मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों और कूड़े में लगी आग, घंटों जलती रहीं लपटें

आगरा। ऐतिहासिक आगरा फोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार और मेट्रो स्टेशन के समीप बुधवार दोपहर आग की एक भीषण घटना ने लोगों में दहशत फैला दी। झाड़ियों और कूड़े के ढेर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे उठा काला और जहरीला धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से भी […]

Continue Reading

आगरा में ‘लू’ का रेड अलर्ट: जिलाधिकारी की अपील, दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से न निकलें बाहर

आगरा: भीषण गर्मी और ‘लू’ (हीटवेव) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपदवासियों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने की अपील की है ताकि बढ़ते तापमान के बीच किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके। उन्होंने कहा […]

Continue Reading

आगरा का राजामंडी जमीन विवाद: सुप्रीम कोर्ट की अवमानना में फंसे UP के 8 बड़े अफसर, प्रमुख सचिव को भी बनाया पक्षकार

आगरा: ताजनगरी के हृदय स्थल राजा की मंडी बाजार स्थित चंद्रलोक होटल और आसपास की दुकानों से जुड़ा सरकारी जमीन कब्जा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद अतिक्रमण न हटाए जाने पर वादी अमरजोत सिंह सूरी ने अब न्यायालय में अवमानना याचिका (Contempt Petition) दाखिल कर दी […]

Continue Reading