आगरा: श्री एस.एस.जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष बने सुरेंद्र कुमार सोनी

Press Release

जैन स्थानक महावीर भवन में त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न

आगरा: श्री श्वेतांबर स्थानक वासी जैन ट्रस्ट का त्रिवार्षिक चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश सोनी सीए की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ , जिसमे वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार सोनी निर्वाचित घोषित किए गए।

उपाध्यक्ष के लिए नरेश चपलावत, सचिव के लिए राजेश सकलेचा एवम कोषाध्यक्ष पद पर आदेश बुरड़ निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। सह सचिव के लिए अनिल सकलेचा एवम सुरेश सुराना, अशोक जैन मनानिया, संजय चपलावत, अजय सकलेचा, सुनील सुराना, संजय सुराना को ट्रस्टी निर्वाचित घोषित किया गया।

वोटों की गिनती का कार्य योगेंद्र मित्तल सी ए के नेतृत्व में किया गया जिसमे अंजू सकलेचा सी. एस.पद्मिनी सुराना, संगीता सकलेचा, अतिन छाजेड़, वैभव दुग्गर, उज्जवल सकलेचा ने सहयोग किया।

रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसके बाद मतों की गिनती का कार्य प्रारंभ हुआ।

प्रत्येक तीन वर्ष बाद होने वाले इन चुनावों में सौरभ जैन, अंशुल जैन, सचिन जैन, विवेक कुमार जैन, राजीव चपलावत, अमित दुग्गर, सुमेर जैन, संजीव जैन, संदेश जैन, संजीव सुराना आदि ने सहयोग किया । अंत में ट्रस्ट के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक जैन सुराना ने सभी का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।

फोटो: श्री श्वेतांबर स्थानक वासी जैन ट्रस्ट आगरा के त्रिवार्षिक चुनाव के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।जिसमे नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनी ने अपने उदगार व्यक्त किए।

-up18news