आगरा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 100 दिन तक चली भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के से हर कांग्रेसी काफी उत्साहित नजर आ रहा है। इस यात्रा का प्रभाव आम जनमानस पर देखने को मिला है जो लोग धर्म जातिवाद में बट चुके थे वह लोग जातिवाद और धर्मवाद को छोड़ कर देश की एकता और मानवता को प्राथमिकता दे रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब कांग्रेस दूसरे चरण में इस यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। यह है यात्रा उत्तर प्रदेश से शुरू होगी जिसकी जानकारी उत्तर प्रदेश कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने दी।
उत्तर प्रदेश से शुरू होगा भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण:-
आगरा आए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने राहुल गांधी की 100 दिनों तक चली यात्रा को सफल बताया साथ ही इस यात्रा की सफलता के बाद उत्तर प्रदेश से ही दूसरे चरण में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपी के लोनी से भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा।
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर की समीक्षा बैठक:
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की इस बैठक के दौरान उन्होंने इस यात्रा की पूरी जानकारी दी साथ ही यात्रा को लेकर किस तरह की तैयारियां करनी है कैसे करनी है इस बात से भी कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया।
आगामी चुनाव को लेकर संगठन को दुरुस्त बनाने के दिए निर्देश:-
इस अवसर पर शाहनवाज आलम आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से वार्ता की साथ ही संगठन की मजबूती और प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के बारे में भी जानकारी जुटाई. कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि अभी से निगम के चुनावों की तैयारियों में भी जुट जाएं जिससे संगठन चुनाव के दौरान मजबूती के साथ खड़ा हो और अपने प्रत्याशी को मजबूती से चुनाव लड़ाया जा सके।
भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बोला हमला:-
कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म और जाति को आधार बनाकर राजनीति करने में लगी हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जातिवाद धर्मवाद में बटे लोगों को एकजुट करने में लगे हैं तो मौजूदा सरकार को यह पसंद नहीं आ रहा है इसलिए तो राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर ही उंगलियां उठाना शुरू कर दिया है राहुल गांधी ने अपनी इस यात्रा से हर वर्ग और हर धर्म के लोगों के बीच जगह बनाई है और उनकी यह रैली बिल्कुल सफल हुई है।
इस यात्रा से डर गई है मौजूदा सरकार और भाजपा:-
शाहनवाज आलम ने कहा कि मौजूदा सरकार और भाजपा संगठन राहुल गांधी की यात्रा से बुरी तरह से डर गया है क्योंकि 2024 का चुनाव भी नजदीक है इस बीच राहुल गांधी की यह यात्रा मौजूदा सरकार और भाजपा की पोल तो खोल ही रही है वही कांग्रेस संगठन को भी मजबूत कर रही है।
शहर में भी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ होगा मजबूत:-
कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आगरा के शहर अध्यक्ष रेहान सैफी ने दो टूक शब्दों में कहा कि शहर में भी कांग्रेस का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मजबूत हो रहा है अल्पसंख्यक समाज भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जान चुका है इसीलिए वह कांग्रेस का दामन थाम रहा है क्योंकि कांग्रेस नहीं हमेशा सर्व समाज का साथ दिया है।

