आगरा। कई दिनों से खाली चल रहे आगरा में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पर नियुक्ति कर दी गई है। पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किए गए पत्र के मुताबिक लाल सिंह लोधी को आगरा समाजवादी पार्टी का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इससे पहले भाजपा से दामन छोड़कर आए और पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा ने सपा जिला अध्यक्ष की कमान संभाली थी लेकिन विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के बाद उन्होंने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया जिसके बाद से आगरा सपा जिला अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था।
बताया जाता है कि पिछले दिनों जब अखिलेश यादव आगरा दौरे पर आए थे तभी उन्होंने जल्द ही नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के संकेत दिए थे। जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद ही लाल सिंह लोधी को समाजवादी पार्टी आगरा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- पेगासस जासूसी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने चार हफ्ते का और समय दिया - May 20, 2022
- खेसारीलाल यादव के बाद अब पंजाबी क्वीन शिप्रा गोयल, सिंगर बब्बू मान के साथ मचाएंगी धमाल - May 20, 2022
- यूपी विधानसभा बनी देश की पहली हाईटेक विधानसभा, विधायक को नहीं लाना पड़ेगा कार्यवाही के दौरान मोटा बैग - May 20, 2022