लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हजारों सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) साइकिल यात्रा शुरू की। यात्रा में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
आज है PDA साइकिल यात्रा :
‘सामाजिक न्याय’ होगा पक्का
जब घूमेगा बदलाव का चक्का! pic.twitter.com/adtElsV9at— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 30, 2023
कार्यक्रम को लेकर पहले से सुरक्षा से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अखिलेश यादव पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से साइकिल से जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाएंगे। अपनी यात्रा को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि ‘सामाजिक न्याय’ होगा पक्का, जब घूमेगा बदलाव का चक्का! एक्सप्रेव वे पर पहले से ही इसके पुख्ता इंतजाम कर लिए गए थे हालांकि, एक लेन बंद होने से दूसरी तरफ लंबा जाम लग गया। रास्ते में ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
समाजवादी PDA यात्रा, लखनऊ। https://t.co/0oGD5l6Ia4
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 30, 2023
अखिलेश यादव ने कहा कि PDA यात्रा में सब शामिल हैं, कोई ऐसा नहीं जो अलग हो रहा हो इससे। जहां हम पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक- मुसलमान भाई की बात कर रहे है वहीं PDA आधी आबादी और अगड़े समाज की भी बात कर रहा है। ये यात्रा भारतीय जनता पार्टी की पोल खोल रही है।
Compiled: up18 News