सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लाल सिंह लोधी को सौंपी आगरा जिले की कमान

Politics

आगरा। कई दिनों से खाली चल रहे आगरा में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पर नियुक्ति कर दी गई है। पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किए गए पत्र के मुताबिक लाल सिंह लोधी को आगरा समाजवादी पार्टी का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इससे पहले भाजपा से दामन छोड़कर आए और पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा ने सपा जिला अध्यक्ष की कमान संभाली थी लेकिन विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के बाद उन्होंने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया जिसके बाद से आगरा सपा जिला अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था।

बताया जाता है कि पिछले दिनों जब अखिलेश यादव आगरा दौरे पर आए थे तभी उन्होंने जल्द ही नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के संकेत दिए थे। जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद ही लाल सिंह लोधी को समाजवादी पार्टी आगरा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।