सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने मौलाना मदनी के बयान पर किया कड़ा पलटवार

Politics

मदनी ने कहा था कि आदम से आदमी शब्‍द बना और मनु से पैदा होने के नाम पर हिंदुओं ने मनुष्‍य शब्‍द का ईजाद किया। मदनी का कहना था कि हम ईश्‍वर को उसी तरह मानते हैं जैसे मनु मानते थे। वह मानते थे कि ईश्‍वर की कोई सूरत नहीं है। उसका कोई नाम नहीं है। मनु मानते थे कि ईश्‍वर हमेशा से था और हमेशा रहेगा। इसी तरह हम अल्‍लाह को मानते हैं। ओम को कौन नहीं जानता है। ओम और अल्‍लाह एक ही हैं।

विरोध में जैन मुनि ने छोड़ दिया था मंच

गौरतलब है कि मदनी के इस बयान के विरोध में जैन मुनि लोकेश ने मंच छोड़ दिया था। उनका कहना था कि अरशद मदनी का यह बयान देश तोड़ने वाला है। जैन मुनि ने मदनी पर आरोप लगाया कि उन्‍होंने सद्भावना और एकता के सम्‍मेलन में पलीता लगा दिया। अब सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भी मदनी के बयान की कड़ी आलोचना की है।

Compiled: up18 News