25 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे सपा प्रमुख अखिलेश

Politics

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमने अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है। वो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के अमेठी से लड़ने पर उन्होंने कहा कि ये तो उन्हें ही तय करना है। ये दोनों सीटें गांधी परिवार की थीं। गांधी परिवार की ही रहेंगी।
बुधवार को सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अब अखिलेश न्याय यात्रा मे शामिल होंगे। कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, सपा 63 सीटों पर लड़ेगी। सीटों पर समझौता होने के बाद बुधवार शाम को दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।

-एजेंसी