मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बोले सपा प्रमुख अखिलेश: कांग्रेस चालू पार्टी, उसे वोट मत देना

Politics

बता दें कि अखिलेश यादव ने टीकमगढ़ के जतारा में सपा प्रत्याशी आरआर बंसल के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।

अखिलेश यादव ने क्या कुछ कहा?

अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए जनता से कहा कि कांग्रेस को वोट मत देना, वह बहुत चालू पार्टी है। सावधान रहें। बंसल जी बेमतलब ही दुखी थे कि कांग्रेस ने धोखा दे दिया। जब कांग्रेस ने हमें धोखा दे दिया तो तुम कहां से बंसल हो। बंसल जी दुखी हैं कि कांग्रेस ने धोखा दे दिया। हमें पहचाना ही नहीं। जिनकी उम्र 80 साल हो वो हमें कैसे पहचानेंग। हमारी किसी से कोई नाराजगी नहीं है।

कांग्रेस पर जमकर बरसे अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा कि हम यह मानते हैं कि 80 साल की उम्र वाले वो कभी-कभी पहचानेंगे नहीं। यह गलती हमारी है कि हमने 80 साल वालों पर भरोसा कर लिया कि वो हमें पहचानेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हमारी शुरुआत ऐसी ही रहेगी और हम लगातार काम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि बुजुर्ग और नौजवान हमारा साथ देंगे। हम लोग जातीय जनगणना कराना चाहते हैं। भाजपा और कांग्रेस की बातों पर मत आना। अब कांग्रेस भी जातीय जनगणना की बात करने लगे हैं। कांग्रेस ने जातीय जनगणना की बात इसलिए कही, क्योंकि उनका सारा वोट भाजपा में चला गया है। सनद रहे कि मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि तीन दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

Compiled: up18 News