यूपी विधानसभा चुनाव: मैनपुरी में भिड़े सपा-भाजपा समर्थक, तो कंही हुआ चुनाव का बहिष्कार

City/ state

यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मैनपुरी, फ़िरोज़ाबाद, एटा-कासगंज जिले की 16 विधानसभा सीटों के लिए मतदान रविवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया। इस चरण की मैनपुरी की करहल सीट सबसे हॉट मानी जा रही है। इस चरण में सपा मुखिया अखिलेश यादव और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल समेत कई दिग्गजों की परीक्षा है।

आज मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में मतदान को लेकर सपा भाजपा समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। तो वहीं करहल विधानसभा के नगला अतिराम में क्षेत्रीय लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है।

यूपी विधानसभा के तीसरे चरण का आज मतदान हो रहा है। सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो हो चुका है। मैनपुरी विधानसभा के कुरावली क्षेत्र के गांव रसेमर में मतदान के दौरान सपा और भाजपा समर्थक भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई।

उधर, करहल के नगला अतिराम में स्थित मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया। आरोप है कि वोट डालने जाने पर मतदान कार्मिक पूछ रहे कहां वोट डालेंगे। अब इस बात की जानकारी मिलते ही चुनाव अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पूरे मामले की छानबीन में अधिकारी जुटे हुए हैं।