वानखेड़े में टूटा 14 साल का सूखा: मुंबई इंडियंस की जीत के साथ ‘लकी चार्म’ बनीं सोनल चौहान; फैंस बोले— “यही हैं असली क्वीन”

Entertainment

​मुंबई (अनिल बेदाग): मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में रविवार की शाम सिर्फ एक क्रिकेट मैच की गवाह नहीं बनी, बल्कि यहाँ अंधविश्वास और आंकड़ों की जंग में ‘किस्मत’ की भी जीत हुई। मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से करारी शिकस्त देकर न केवल सीजन का शानदार आगाज किया, बल्कि पिछले 14 सालों से चला आ रहा ‘ओपनिंग मैच हारने का जिंक्स’ (शकुन) भी तोड़ दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बीच सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान की हो रही है, जिन्हें अब फैंस टीम का नया ‘लकी चार्म’ मान रहे हैं।

​रोहित शर्मा की जबरा फैन और MI की ‘किस्मत’

क्रिकेट के प्रति अपने जुनून और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए अपनी दीवानगी के लिए मशहूर सोनल चौहान जब भी स्टैंड्स में मौजूद होती हैं, वानखेड़े का माहौल दोगुना उत्साहित हो जाता है। दिलचस्प बात यह है कि आंकड़ों पर नज़र रखने वाले फैंस ने गौर किया है कि जब-जब सोनल स्टेडियम में मैच देखने पहुँचती हैं, मुंबई इंडियंस की झोली में जीत ही आती है। 14 साल बाद पहले मैच में मिली इस जीत ने ‘सोनल फैक्टर’ को सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला दिया है।

​सोशल मीडिया पर ‘क्वीन’ और ‘लकी चार्म’ के चर्चे

मैच के दौरान सोनल की उत्साही इंस्टाग्राम पोस्ट्स और स्टेडियम से आई तस्वीरों ने फैंस को दीवाना बना दिया है। एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर फैंस उन्हें ‘लकी चार्म’ और ‘मुंबई इंडियंस की क्वीन’ कहकर पुकार रहे हैं। कई फैंस तो यहाँ तक मांग कर रहे हैं कि टीम की जीत सुनिश्चित करने के लिए सोनल को हर मैच में स्टेडियम में मौजूद रहना चाहिए।

​स्टार पावर और क्रिकेट का अनोखा संगम

​मुंबई इंडियंस की इस धमाकेदार शुरुआत ने न केवल टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है, बल्कि फैंस को एक नया ‘विनिंग फॉर्मूला’ भी दे दिया है। जहाँ एक ओर टीम का प्रदर्शन दमदार रहा, वहीं दूसरी ओर सोनल चौहान की स्टार पावर ने इस जीत में ‘ग्लैमर और गुड लक’ का तड़का लगा दिया। अब देखना यह होगा कि क्या सोनल की यह ‘विजयी उपस्थिति’ आगामी मैचों में भी मुंबई इंडियंस का साथ निभाती है।