कुछ लोगों ने संसद में बहस करने के बजाय जोकर का काम किया: जेपी नड्डा

Politics

कार्यक्रम में संबोधन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आप नेताओं को संसद में चर्चा और बहस करने के लिए भेजते हैं। लेकिन कल कुछ लोगों ने संसद में बहस करने के बजाय जोकर का काम किया और उपराष्ट्रपति की नकल की। इस दौरान एक सांसद उप राष्ट्रपति की नकल कर रहे थे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसका वीडियो बना रहे थे। जिस कांग्रेस के बारे में कहा जाता है कि उसका इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है, उस कांग्रेस के नेता किसान के बेटे, जाट के बेटे और ओबीसी प्रतिनिधि का अपमान कर रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भारत में साढ़े 13 करोड़ परिवार गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। गरीबी दशमलव एक प्रतिशत से भी नीचे आ गई है। स्टील एक्सपोर्ट में चौथे नंबर पर थे पर अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। धनतेरस के दिन 55 लाख गाड़ियां खरीदी गईं, यह भारत का विकास है।

कहा कि पहले रक्षा उपकरण हमें आयात करना पड़ता था पर अब भारत ये उपकरण खुद बना रहा है। आज बुलेट प्रूफ जैकेट हम एक्पोर्ट कर रहे हैं। पांच लाख बुलेट प्रूफ जैकेट पुलिस बलों को उपलब्ध कराए गए। देश को चलाने के लिए नेतृत्व, नीति, नियति और कार्यक्रम बहुत अहमियत रखते हैं। सवाल किया कि क्या कारण था कि पिछले 70 सालों में इतने मेडल नहीं ला पाया और क्या कारण है कि एशियन गेम्स में अब मेडल्स की झड़ी लग गई है।

Compiled: up18 News