स्कोडा ऑटो इंडिया ने पेश की नई कुशाक: ₹10.69 लाख की शुरुआती कीमत के साथ सेफ्टी और परफॉर्मेंस का नया बेंचमार्क

Business

जबलपुर: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी धाक जमाते हुए स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई “ईजी टू लव” कुशाक (New Kushaq) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई कुशाक की कीमतों की घोषणा के साथ ही कस्टमर डिलीवरी भी शुरू कर दी है। यह नया मॉडल न केवल ड्राइविंग डायनामिक्स और सेफ्टी में लीडर है, बल्कि यूरोपियन टेक्नोलॉजी को भारतीय ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

वैरिएंट्स और आकर्षक रंग

​नई कुशाक कुल पांच ट्रिम्स में उपलब्ध कराई गई है:

क्लासिक+, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो। ग्राहकों के पास रंगों के भी शानदार विकल्प मौजूद हैं। इनमें कैंडी व्हाइट, कार्बन स्टील, ब्रिलियंट सिल्वर, लावा ब्लू और डीप ब्लैक के साथ-साथ तीन नए विशेष रंग- शिमला ग्रीन, स्टील ग्रे और चेरी रेड शामिल हैं।

​शानदार फीचर्स और डिजाइन

स्कोडा ने नई कुशाक के फ्रंट और रियर डिजाइन को पूरी तरह नया रूप दिया है। इसमें कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं:

एक्सटीरियर: स्टैंडर्ड एलईडी हेडलैंप, टेललैंप, सीक्वेंशियल रियर टर्न इंडिकेटर्स और आकर्षक अलॉय व्हील्स।

इंटीरियर: इलेक्ट्रिक सनरूफ, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, क्लाइमेट्रॉनिक ऑटो एसी और सेगमेंट में पहली बार रियर सीट मसाजर जैसे लग्जरी फीचर्स।

प्रीमियम टच: टॉप वैरिएंट्स (1.5 TSI प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो) में पैनोरमिक सनरूफ, 26.03 सेमी का वर्चुअल कॉकपिट और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

पावरफुल इंजन और बेहतरीन परफॉर्मेंस

​नई कुशाक दो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है:

​1.0 TSI इंजन: यह 85 किलोवाट की पावर और 178 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और सेगमेंट-फर्स्ट 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प है। इसकी माइलेज (ARAI) मैनुअल में 19.66 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक में 19.09 किमी/लीटर है।

​1.5 TSI इंजन: परफॉर्मेंस लवर्स के लिए यह इंजन 110 किलोवाट पावर और 250 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो 18.72 किमी/लीटर की फ्यूल एफिशिएंसी सुनिश्चित करता है।

​5-स्टार सेफ्टी और ‘सुपर केयर’ का भरोसा

सेफ्टी के मामले में कोई समझौता न करते हुए नई कुशाक को ग्लोबल NCAP 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसमें 40 से अधिक सुरक्षा फीचर्स हैं, जिनमें रेन-सेंसिंग वाइपर, रियर वाइपर/डिफॉगर और ऑटो IRVM अब स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं।

ओनरशिप को आसान बनाने के लिए कंपनी ‘स्कोडा सुपर केयर’ के तहत 4 साल/1,00,000 किमी की वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस दे रही है। इसके साथ ही 2 साल तक 4 लेबर-फ्री सर्विस भी उपलब्ध हैं।

​स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशिष गुप्ता ने कहा, “हमारा मिशन यूरोपियन टेक्नोलॉजी को आम जनता तक पहुँचाना है। नई कुशाक अपनी श्रेणी में पहली बार मिलने वाले फीचर्स और ग्लोबल स्टैंडर्ड सेफ्टी के साथ बेहतरीन वैल्यू प्रदान करती है।”