करहल में सपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए पहुंचे शिवपाल यादव

Politics

शिवपाल सिंह यादव करहल में समाजवादी पार्टी सपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चौधरी अब्दुल नईम के समर्थन में प्रचार के लिए करहल आए थे। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राष्ट्रवाद और राज धर्म की बात करते हैं, परंतु यह सिर्फ बातें हैं। भाजपा देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। उनके लोग मनमानी कर रहे हैं। भाजपा के राज में किसी की कोई सुनने वाला नहीं है।

शिवपाल यादव ने निकाय चुनाव में सभी सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि करहल के साथ स्व. मुलायम सिंह यादव से लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक का नाम जुड़ा है। इसलिए निकाय चुनाव में हर एक कार्यकर्ता पूरी ताकत से एकजुट होकर काम करे और पार्टी को जीत दिलाएं। यही नेताजी मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।