बलिया में सात साल की मासूम से 7 और 8 साल के दो लड़कों ने किया रेप, बच्ची की हालत नाजुक

यूपी के बलिया में सात साल की मासूम से 7 और 8 साल के दो लड़कों ने किया रेप, बच्ची की हालत नाजुक

Crime

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ 7 और 8 साल के दो लड़को ने रेप किया। पीड़ित बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है।जिला महिला चिकित्सालय ने पीड़ित बच्ची को बीएचयू बनारस रेफर किया है।

डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की स्थिति ठीक नहीं है इसलिए उसे बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच की रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.पुलिस दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज रही है।पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर है।

पुलिस पीड़ित लड़की के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक ये घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुई।

एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि दिनांक 21 सितंबर शनिवार को रात सूचना मिली कि एक पीड़िता है जिसकी उम्र लगभग 7-8 साल है। उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। तत्काल मैं और पुलिस टीम पीड़िता जो कि महिला अस्पताल में थी। वहां पहुंचा गए और पीड़िता से और उसके परिवारजनों से और डॉक्टर से वार्ता की। डॉक्टर ने बताया कि उसकी स्थिति ठीक है।

लेकिन उसको अच्छे ईलाज के लिए बी.एच.यू. वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। परिजनों द्वारा तहरीर आ गयी है। जिसमें उन्होंने दो बाल अपचारी जिनकी उम्र 7 और 8 साल है। उनका नाम दिया है। उनको चिन्हित कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।

साभार सहित