Badaun Double Murder : बदायूं दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी साजिद का एनकाउंटर, इंस्पेक्टर घायल, जानें पूरा घटनाक्रम

यूपी के बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या से फैली सनसनी, पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर, दो फरार

Crime

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। यहां मंगलवार रात करीब आठ बजे दो बच्चों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी मच गई। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्य आरोपी साजिद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। वहीं दो आरोपी फरार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ठेकेदार विनोद ठाकुर की पत्नी संगीता और तीन बच्चों के साथ रहते है। विनोद के घर के सामने ही अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी साजिद की बाल काटने की दुकान है। संगीता अपने घर पर नीचे ब्यूटी पार्लर चलाती है।

साजिद शाम चार बजे अपनी दुकान बंद करके चला गया था। रात आठ बजे साजिद अपने दो साथियों के साथ आया तो संगीता उसके लिए चाय बनाने अंदर चली गई। उतने में साजिद ने धारदार हथियार से दो बच्चों की हत्या कर दी। तीसरे बच्चे पीयूष पर भी हमला किया। वह चिल्लाते हुए मां के पास पहुंचा।

चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। नाराज लोगो ने साजिद की दुकान का सामान निकालकर आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोग ने जाम लगा दिया।भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स लग गई है। एक आरोपी साजिद मौके पकड़ा गया है जिसे पुलिस चौकी लेकर गई थी जब लोगों को पता लगा तो उन्होंने चौकी घेर ली। इसके बाद लोगों ने पेट्रोल छिड़क उसे जिंदा जलाने का की बात कही भीड़ उसे जिंदा जलाना चाहती थी लेकिन पुलिस ने रोक दिया।

खून से लथपथ मिला बच्चो का शव

घर के थर्ड फ्लोर पर कमरे में दो बच्चों का खून से लथपथ शव पड़ा मिला जिसे देख लोगो की रुह कांप गई। शवों को देख आक्रोशित लोगो ने बवाल करना शुरु कर दिया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने इलाके में किया फ्लैगमार्च, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचाए गए दोनो बच्चों के शव

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो नाबालिग बच्चों की हत्या के आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। हत्या के बाद नाराज भीड़ ने तोड़फोड़ और आगजनी की थी।

जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बुधवार की सुबह पुलिस ने इलाके में फ्लैगमार्च किया। पोस्टमार्टम के बाद दोनो बच्चों के शवो को घर लाया गया है। इस दौरान इलाके में भारी संख्या में लोग मौजूद है।  वहीं इलाके में पुलिस तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि मंगलवार की शाम बदायूं के बाबा कालोनी में दो मासूम बच्चो की धार दार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई।बच्चों के खून से सने शव देख आक्रोशित लोगो ने तोड़फोड़ और आगजनी की। वहीं आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

आईजी डॉ. राकेश कुमार कहना है कि हत्यारोपी घर से निकलकर भागा था। पुलिस उसका पीछा कर रही थी। पहले उसने गोली चलाई, फिर पुलिस ने फायरिंग की। इसमें आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना के तीन घंटे के भीतर आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो गया। उसे दो गोलियां लगी हैं।

मासूमों के खून से सने थे आरोपी के हाथ

साजिद ने बड़ी ही बेरहमी से दोनों बच्चों का कत्ल किया। उसके हाथ बच्चों के खून से सने हुए थे। उसके पूरे शरीर पर खून ही खून लगा था। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी साजिद उनके घर से निकलकर भागा था। जब थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि हत्यारोपी खून से सना हुआ घर से बाहर निकलकर भागा हुआ है। इससे पुलिस उसके पीछे लग गई। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और एसओजी टीम उसे खोजती हुई शेखूपुर के जंगल में पहुंच गई।

पहले आरोपी ने की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक पहले आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिससे पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें हत्यारोपी साजिद मारा गया। तो वहीं गोली लगने से इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई को भी गोली लग गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर इंस्पेक्टर को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

आईजी डॉ. राकेश कुमार कहना है कि हत्यारोपी घर से निकलकर भागा था। पुलिस उसका पीछा कर रही थी। पहले उसने गोली चलाई, फिर पुलिस ने फायरिंग की। इसमें आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना के तीन घंटे के भीतर आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो गया। उसे दो गोलियां लगी हैं।

हत्यारोपी का शव दिखाओ नहीं तो परिवार के साथ कर लूंगा आत्मदाह

बच्चों के पिता विनोद ने आईजी राकेश सिंह समेत पुलिस प्रशासन से कहा कि जिस हत्यारोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है उसको दिखाओ । अगर नहीं दिखाया तो वह परिवार के साथ दिन निकलते ही आत्मदाह कर लेगा। पुलिस ने यह बात सुन विनोद को हत्यारोपी का शव दिखाने का आश्वासन दिया है। देर रात चौराहे पर बच्चों की मां और दादी बैठ गए और आरोपी की लाश दिखाने की मांग करने लगे।

-एजेंसी