आगरा: पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

Press Release

आगरा: शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को छीपीटोला स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में श्रद्धाभाव के साथ मनाया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और देशहित में किये कार्यों पर प्रकाश डाला।

शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही दानवीर कर्ण की तरह दानी भी थे। उन्होंने देश आजाद होते ही 196 करोड़ रूपए की चल अचल संपत्ति देश के नवनिर्माण के लिए राष्ट्र को दान कर दी थी जोकि राष्ट्र के प्रति उनके त्याग तपस्या को दर्शाता है।

देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता भी हैं। उन्हीं के कारण देश में बड़े बड़े कारखाने, रिसर्च सेंटर, शैक्षणिक संस्थान, एम्स जैसे अस्पताल, आईआई एम, आई आई टी जैसे बड़े संस्थान स्थापित हुए थे जोकि उनकी दूरदर्शिता को दर्शाता है।

देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा कि आज जो लोग नेहरू के बारे में साजिश के तहत झूठ पर आधारित निराधार अफवाह फैला रहे हैं, वास्तव में ये लोग विनाशकारी हैं। क्योंकि नेहरू जी के द्वारा बनाए गए सरकारी संस्थानों को आज भाजपा हम दो हमारे दो योजना के तहत कौड़ियों के भाव में बेच रहे हैं। भाजपा, आरएसएस की सोच देश को आर्थिक रूप से गुलाम बनाने की है।