अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के सात जवान, तलाश व बचाव का अभियान जारी

National

अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में हुए हिमस्खलन में सेना के सात जवान चपेट में आ गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने दिल्ली में बताया कि उनकी तलाश व बचाव का अभियान जारी है।

हिमस्खलन की यह घटना राज्य के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे। तभी हिमस्खलन होने से वे उसकी चपेट में आ गए।

एक सूत्र ने बताया कि जवानों की तलाश व बचाव का काम जारी है। विशेषज्ञों की टीम को विमान से मौके पर भेजा गया है ताकि बचाव कार्य में उनकी सेवाएं ली जा सकें। इलाके में मौसम खराब है और पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है इसलिए बचाव कार्य पर भी असर पड़ सकता है।

-एजेंसियां