रूसी कोविड वैक्सीन स्पुतनिक बनाने वाले वैज्ञानिक एंड्री बोटिकोव की हत्या

INTERNATIONAL

दुनिया की पहली कोविड वैक्सीन थी स्पुतनिक वी

स्पुतनिक वी वैक्सीन को दुनिया का पहला कोविड रोधी टीका माना जाता है। इसे 2020 में खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नए एक भव्य समारोह में लॉन्च किया था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी छोटी बेटी ने पहले ही इस वैक्सीन की खुराक ली है। हालांकि, तब अमेरिका समेत कई देशों ने रूस के इस दावे पर संदेह जताया था। सबसे पहले लॉन्च होने के बावजूद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लंबे समय तक इस वैक्सीन को अपनी मंजूरी नहीं दी थी। भारत ने रूस से स्पुतनिक वी वैक्सीन खरीदने के लिए करार भी किया था।

पुलिस ने 29 साल के हमलावर को किया गिरफ्तार

दावा किया जा रहा है कि उनके घर में घुसे एक अनजान शख्स ने हमला किया। अब रूस की टॉप एजेंसी (इन्वेस्टिगेशन कमेटी ऑफ रशिया) इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में एक 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इस हमलावर ने असहमति के कारण वैज्ञानिक को बेल्ट से पीटा था। आईसीआर के मॉस्को डिवीजन ने जारी एक बयान में सूचित किया कि एक आपराधिक जांच चल रही थी और हमलावर को कम से कम समय में गिरफ्तार कर लिया गया था।

आरोपी सेक्स सर्विस के कारण खा चुका है जेल की हवा

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। रूसी मीडिया के अनुसार संदिग्ध का नाम अलेक्सी जेड है और वह पहले सेक्स सेवाएं प्रदान करने के लिए 10 साल सलाखों के पीछे बिता चुका है। बोटिकोव देश में एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे और उन्हें वैक्सीन पर उनके काम के लिए ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड से सम्मानित किया गया था। स्पुतनिक वी वैक्सीन पर अपने काम से पहले, बोटिकोव ने रशियन स्टेट कलेक्शन ऑफ वॉयरसेस डीआई इवानोव्स्की इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में काम किया है।

Compiled: up18 News