देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल सावित्री जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस, करेंगी BJP ज्वाइन

Politics

BJP ज्वाइन करेंगी सावित्री

हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल ने 3 दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का हाथ थामा था। उनको BJP ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से टिकट देकर लोकसभा का प्रत्याशी भी बनाया है। सावित्री का कहना है कि उनके बेटे नवीन परिवार से विमर्श करके भाजपा में गए हैं। अब वह भी भाजपा में शामिल होकर पीएम के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगी।
मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है।

हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं ।

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सावित्री जिंदल?

84 वर्षीय सावित्री जिंदल समूह का कारोबार संभाल रही हैं। पिछले 2 साल में उनकी संपत्ति में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। दुनिया की अमीर महिलाओं में सावित्री 56वें नंबर पर हैं। वहीं देश में वह पहले नंबर पर आती हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 2.47 लाख करोड़ रुपये है। पिछले 10 वर्षों से वह हिसार का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

-एजेंसी