सम्राट चौधरी ने कहा, अब बोरिया बिस्‍तर बांध लें नीतीश… विदाई की पूरी तैयारी

Politics

बता दें कि इससे पहले बिहार सरकार में मंत्री रहे कार्तिकेय सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। कार्तिकेय सिंह पर कई मुकद्दमे दर्ज थे और वह एक मामले में फरार चल रहे थे। इसके बावजूद कार्तिकेय सिंह को आरजेडी कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री बनाया गया था। लेकिन उनके मंत्री बनने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद नीतीश कुमार ने उनका विभाग बदल दिया। विभाग बदले जाने के कुछ दिन बाद कार्तिकेय सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। अब तक नीतीश सरकार के दो मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं और दोनों आरजेडी कोटे से हैं।

दरअसल, दो महीने के अंदर नीतीश कैबिनेट से दो-दो मंत्रियों के द्वारा इस्तीफा देने के बाद से यह सवाल उठने लगा है कि क्या बिहार की महागठबंधन सरकार में सब कुछ ऑल इज वेल है?

आज कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सौंपा है। अब विपक्ष को सरकार  पर निशाना साधने का एक मौका मिल गया है।

-एजेंसी