मेदांता में भर्ती मुलायम की सेहत फिर बिगड़ी, अखिलेश यादव दिल्‍ली रवाना

Politics

बतादें कि मुलायम सिंह यादव को जून में मेदांता में भर्ती कराया गया था। जुलाई में मुलायम सिंह की पत्नी का निधन हो चुका है। इसके बाद से उनकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थे।

वहीं पिता मुलायम सिंह यादव की सेहत बिगड़ने की खबर पाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि अपर्णा यादव भी दिल्ली जा सकती हैं।

हालांकि अभी इसको लेकर पार्टी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार शिवपाल और यादव और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं।

एक साल पहले भी मुलायम सिंह की बिगड़ी थी तबीयत

पिछले साल एक जुलाई को भी यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ी थी। तब भी इन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराय गया था। मुलायम सिंह को बेचैनी महसूस होने पर अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी थी। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें भर्ती करा दिया गया था। इससे पहले मुलायम सिंह यादव को पेशाब की नली में संक्रमण के बाद लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

कई दिनों तक वहां इलाज चला था। इसके बाद वहां से छुट्टी मिल गई थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव का हाल लिया था। जुलाई में भी मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी हालांकि इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और घर भेज दिया गया था। मुलायम सिंह यादव अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करते रहते हैं।

-एजेंसी